अध्याय 6 श्लोक 47
Translate
Saturday, 28 March 2015
अध्याय 6 श्लोक 6 - 47 , BG 6 - 47 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 6 - 46 , BG 6 - 46 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 46
अध्याय 6 श्लोक 6 - 45 , BG 6 - 45 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 45
अध्याय 6 श्लोक 6 - 44 , BG 6 - 44 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 44
अपने पूर्वजन्म की दैवी चेतना से वह न चाहते हुए भी स्वतः योग के नियमों की ओर आकर्षित होता है | ऐसा जिज्ञासु योगी शास्त्रों के अनुष्ठानों से परे स्थित होता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 43 , BG 6 - 43 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 43
हे कुरुनन्दन! ऐसा जन्म पाकर वह अपने पूर्वजन्म की दैवी चेतना को पुनः प्राप्त करता है और पूर्ण सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से वह आगे उन्नति करने का प्रयास करता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 42 , BG 6 - 42 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 42
अथवा (यदि दीर्घकाल तक योग करने के बाद असफल रहे तो) वह ऐसे योगियों के कुल में जन्म लेता है जो अति बुद्धिमान हैं | निश्चय ही इस संसार में ऐसा जन्म दुर्लभ है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 41 , BG 6 - 41 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 41
असफल योगी पवित्रात्माओं के लोकों में अनेकानेक वर्षों तक भोग करने के बाद या तो सदाचारी पुरुषों के परिवार में या धनवानों के कुल में जन्म लेता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 40 , BG 6 - 40 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 40
भगवान् ने कहा – हे पृथापुत्र! कल्याण-कार्यों में निरत योगी का न तो इस लोक में और न परलोक में ही विनाश होता है | हे मित्र! भलाई करने वाला कभी बुरे से पराजित नहीं होता |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 39 , BG 6 - 39 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 39
हे कृष्ण! यही मेरा सन्देह है, और मैं आपसे इसे पूर्णतया दूर करने की प्रार्थना कर रहा हूँ | आपके अतिरिक्त अन्य कोई ऐसा नहीं है, जो इस सन्देह को नष्ट कर सके |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 38 , BG 6 - 38 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 38
हे महाबाहु कृष्ण! क्या ब्रह्म-प्राप्ति के मार्ग से भ्रष्ट ऐसा व्यक्ति आध्यात्मिक तथा भौतिक दोनों ही सफलताओं से च्युत नहीं होता और छिन्नभिन्न बादल की भाँति विनष्ट नहीं हो जाता जिसके फलस्वरूप उसके लिए किसी लोक में कोई स्थान नहीं रहता?
अध्याय 6 श्लोक 6 - 37 , BG 6 - 37 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 37
अर्जुन ने कहा: हे कृष्ण! उस असफल योगी की गति क्या है जो प्रारम्भ में श्रद्धापूर्वक आत्म-साक्षात्कार की विधि ग्रहण करता है, किन्तु बाद में भौतिकता के करण उससे विचलित हो जाता है और योगसिद्धि को प्राप्त नहीं कर पाता ?
अध्याय 6 श्लोक 6 - 36 , BG 6 - 36 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 36
जिसका मन उच्छृंखल है, उसके लिए आत्म-साक्षात्कार कठिन कार्य होता है, किन्तु जिसका मन संयमित है और जो समुचित उपाय करता है उसकी सफलता ध्रुव है | ऐसा मेरा मत है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 35 , BG 6 - 35 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 35
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा – हे महाबाहो कुन्तीपुत्र! निस्सन्देह चंचल मन को वश में करना अत्यन्त कठिन है; किन्तु उपयुक्त अभ्यास द्वारा तथा विरक्ति द्वारा ऐसा सम्भव है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 34 , BG 6 - 34 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 34
हे कृष्ण! चूँकि मन चंचल (अस्थिर), उच्छृंखल, हठीला तथा अत्यन्त बलवान है, अतः मुझे इसे वश में करना वायु को वश में करने से भी अधिक कठिन लगता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 33 , BG 6 - 33 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 33
अर्जुन ने कहा – हे मधुसूदन! आपने जिस योगपद्धति का संक्षेप में वर्णन किया है, वह मेरे लिए अव्यावहारिक तथा असहनीय है, क्योंकि मन चंचल तथा अस्थिर है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 32 , BG 6 - 32 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 32
हे अर्जुन! वह पूर्णयोगी है जो अपनी तुलना से समस्त प्राणियों की उनके सुखों तथा दुखों में वास्तविक समानता का दर्शन करता है |
हे अर्जुन! वह पूर्णयोगी है जो अपनी तुलना से समस्त प्राणियों की उनके सुखों तथा दुखों में वास्तविक समानता का दर्शन करता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 31 , BG 6 - 31 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 31
जो योगी मुझे तथा परमात्मा को अभिन्न जानते हुए परमात्मा की भक्तिपूर्वक सेवा करता है, वह हर प्रकार से मुझमें सदैव स्थित रहता है |
जो योगी मुझे तथा परमात्मा को अभिन्न जानते हुए परमात्मा की भक्तिपूर्वक सेवा करता है, वह हर प्रकार से मुझमें सदैव स्थित रहता है |
Saturday, 7 March 2015
अध्याय 6 श्लोक 6 - 30 , BG 6 - 30 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 30
जो मुझे सर्वत्र देखता है और सब कुछ मुझमें देखता है उसके लिए न तो मैं कभी अदृश्य होता हूँ और न वह मेरे लिए अदृश्य होता है |
जो मुझे सर्वत्र देखता है और सब कुछ मुझमें देखता है उसके लिए न तो मैं कभी अदृश्य होता हूँ और न वह मेरे लिए अदृश्य होता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 29 , BG 6 - 29 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 29
अध्याय 6 श्लोक 6 - 28 , BG 6 - 28 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 28
अध्याय 6 श्लोक 6 - 27 , BG 6 - 27 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 27
जिस योगी का मन मुझ में स्थिर रहता है, वह निश्चय ही दिव्यसुख की सर्वोच्च सिद्धि प्राप्त करता है | वह रजोगुण से परे हो जाता है, वह परमात्मा के साथ अपनी गुणात्मक एकता को समझता है और इस प्रकार अपने समस्त विगत कर्मों के फल से निवृत्त हो जाता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 26 , BG 6 - 26 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 26
मन अपनी चंचलता तथा अस्थिरता के कारण जहाँ कहीं भी विचरण
करता हो,मनुष्य को चाहिए कि उसे वहाँ से खींचे और अपने वश में लाए |
करता हो,मनुष्य को चाहिए कि उसे वहाँ से खींचे और अपने वश में लाए |
Saturday, 8 February 2014
अध्याय 6 श्लोक 6 - 25 , BG 6 - 25 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 25
धीरे-धीरे,
क्रमशः पूर्ण विश्र्वासपूर्वक बुद्धि के द्वारा समाधि में स्थित होना
चाहिए और इस प्रकार मन को आत्मा में ही स्थित करना चाहिए तथा अन्य कुछ भी
नहीं सोचना चाहिए |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 24 , BG 6 - 24 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 24
मनुष्य
को चाहिए कि संकल्प तथा श्रद्धा के साथ योगाभ्यास में लगे और पथ से विचलित
न हो | उसे चाहिए कि मनोधर्म से उत्पन्न समस्त इच्छाओं को निरपवाद रूप से
त्याग दे और इस प्रकार मन के द्वारा सभी ओर से इन्द्रियों को वश में करे |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 20 , 21 , 22 , 23 BG 6 - 20 , 21 , 22 , 23 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 20-23
सिद्धि
की अवस्था में, जिसे समाधि कहते हैं, मनुष्य का मन योगाभ्यास के द्वारा
भौतिक मानसिक क्रियाओं से पूर्णतया संयमित हो जाता है | इस सिद्धि की
विशेषता यह है कि मनुष्य शुद्ध मन से अपने को देख सकता है और अपने आपमें
आनन्द उठा सकता है | उस आनन्दमयी स्थिति में वह दिव्या इन्द्रियों द्वारा
असीम दिव्यासुख में स्थित रहता है | इस प्रकार स्थापित मनुष्य कभी सत्य से
विपथ नहीं होता और इस सुख की प्राप्ति हो जाने पर वह इससे बड़ा कोई दूसरा
लाभ नहीं मानता | ऐसी स्थिति को पाकर मनुष्य बड़ीसे बड़ी कठिनाई में भी
विचलित नहीं होता | यह निस्सन्देह भौतिक संसर्ग से उत्पन्न होने वाले समस्त
दुःखों से वास्तविक मुक्ति है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 19 , BG 6 - 19 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 19
जिस
प्रकार वायुरहित स्थान में दीपक हिलता-डुलता नहीं, उसी तरह जिस योगी का मन
वश में होता है, वह आत्मतत्त्व के ध्यान में सदैव स्थिर रहता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 18 , BG 6 - 18 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 18
जब योगी योगाभ्यास द्वारा अपने मानसिक कार्यकलापों को वश में कर लेता है और अध्यात्म में स्थित हो जाता है अर्थात् समस्त भौतिक इच्छाओं से रहित हो जाता है, तब वह योग में सुस्थिर कहा जाता है |
जब योगी योगाभ्यास द्वारा अपने मानसिक कार्यकलापों को वश में कर लेता है और अध्यात्म में स्थित हो जाता है अर्थात् समस्त भौतिक इच्छाओं से रहित हो जाता है, तब वह योग में सुस्थिर कहा जाता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 17 , BG 6 - 17 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 17
जो खाने, सोने, आमोद-प्रमोद तथा काम करने की आदतों में नियमित रहता है, वह योगाभ्यास द्वारा समस्त भौतिक क्लेशों को नष्ट कर सकता है |
जो खाने, सोने, आमोद-प्रमोद तथा काम करने की आदतों में नियमित रहता है, वह योगाभ्यास द्वारा समस्त भौतिक क्लेशों को नष्ट कर सकता है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 16 , BG 6 - 16 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 16
हे अर्जुन! जो अधिक खाता है या बहुत कम खाता है, जो अधिक सोता है अथवा जो पर्याप्त नहीं सोता उसके योगी बनने की कोई सम्भावना नहीं है |
हे अर्जुन! जो अधिक खाता है या बहुत कम खाता है, जो अधिक सोता है अथवा जो पर्याप्त नहीं सोता उसके योगी बनने की कोई सम्भावना नहीं है |
अध्याय 6 श्लोक 6 - 15 , BG 6 - 15 Bhagavad Gita As It Is Hindi
अध्याय 6 श्लोक 15
इस
प्रकार शरीर, मन तथा कर्म में निरन्तर संयम का अब्यास करते हुए संयमित मन
वाले योगी को इस भौतिक अस्तित्व की समाप्ति पर भगवद्धाम की प्राप्ति होती
है |
Subscribe to:
Posts (Atom)