Translate

Saturday, 18 June 2016

भगवद गीता यथारूप - आमुख , Bhagavad Gita As It Is Hindi - Preface


आमुख



सर्वप्रथम मैंने भगवद्गीता यथारूप इसी रूप में लिखी थी जिस रूप में अब यह प्रस्तुत की जा रही है । दुर्भाग्यवश जब पहली बार इसका प्रकाशन हुआ तो मूल पाण्डुलिपि को छोटा कर दिया गया जिससे अधिकांश श्लोकों की व्याख्याएँ छूट गईं थीं । मेरी अन्य सारी कृतियों में पहले मूल श्लोक दिये गये हैं, फिर उनका अंग्रेजी में लिप्यन्तकरण, तब संस्कृत शब्दों काअंग्रेजी में अर्थ, फिर अनुवाद और अन्त में तात्पर्य रहता है । इससे कृति प्रामाणिक तथा विद्वत्तापूर्ण बन जाती है और उसका अर्थ स्वतः स्पष्ट हो जाता है । अतः जब मुझे अपनी मूल पाण्डुलिपि को छोटा करना पड़ा तो मुझे कोई प्रसन्नता नहीं हुई । किन्तु जब भगवद्गीता यथारूप की माँग बढ़ी तब तमाम विद्वानों तथा भक्तों ने मुझसे अनुरोध किया कि मैं इस कृति को इसके मूल रूप में प्रस्तुत करूँ । अतएव ज्ञान की इस महान कृति को मेरी मूल पाण्डुलिपि का रूप प्रदान करने के लिए वर्तमान प्रयास किया गया है जो पूर्ण परम्परागत व्याख्या से युक्त हैं, जिससे कि कृष्णभावनामृत आन्दोलन की अधिक प्रगतिशील एवं पुष्ट स्थापना की जा सके ।




हमारा कृष्णभावनामृत आन्दोलन ऐतहासिक दृष्टि से प्रामाणिक, सहज तथा दिव्य है क्योंकि यह भगवद्गीता यथारूप पर आधारित है । यह सम्पूर्ण जगत में, विशेषतया नई पीढ़ी के बीच, अति लोकप्रिय हो रहा है । यह प्राचीन पीढ़ी के बीच भी अधिकाधिक सुरुचि प्रदान करने वाला है । प्रौढ़ इसमें इतनी रूचि दिखा रहे हैं कि हमारे शिष्यों के पिता तथा पितामह हमारे संघ के आजीवन सदस्य बनकर हमारा उत्साह वर्धन कर रहे हैं । लॉस एंजिलिस में अनेक माताएँ तथा पिता मेरे पास यह कृतज्ञता व्यक्त करने आते थे कि मैं सारे विश्र्व में कृष्णभावनामृत आन्दोलन की अगुआई कर रहा हूँ । उनमें से कुछ लोगों ने कहा कि अमेरिकी लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं कि मैंने अमरीका में कृष्णभावनामृत आन्दोलन का शुभारम्भ किया है । किन्तु इस आन्दोलन के आदि प्रवर्तक तो स्वयं भगवान् कृष्ण हैं, क्योंकि यह आन्दोलन बहुत काल पूर्व प्रवर्तित हो चुका था और परम्परा द्वारा यह मानव समाज में चलता आ रहा है । यदि इसका किंचित्मात्र श्रेय है जो मुझे नहीं, अपितु मेरे गुरु कृष्णकृपामूर्ति ॐ विष्णुपाद परमहंस परिव्राजकाचार्य १०८ श्री श्रीमद् भक्तिसिद्धान्त सरस्वती गोस्वामी महाराज प्रभुपाद के कारण है ।




यदि इसका कुछ भी श्रेय मुझे है तो बस इतना ही कि मैंने बिना किसी मिलावट के भगवद्गीता को यथारूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है । मेरे इस प्रस्तुतीकरण के पूर्व भगवद्गीता के जितने भी अंगेजी संस्करण निकले हैं उनमें व्यक्तिगत महत्त्वकांक्षा को व्यक्त करने के प्रयास दिखते हैं । किन्तु भगवद्गीता यथारूप प्रस्तुत करते हुए हमारा प्रयास भगवान् कृष्ण के सन्देश (मिशन) को प्रस्तुत करना रहा है । हमारा कार्य तो कृष्ण की इच्छा को प्रस्तुत करना है, न कि किसी राजनीतिज्ञ, दार्शनिक या विज्ञानी की संसारी इच्छा को, क्योंकि इनमें चाहे कितना ही ज्ञान क्यों न हो, कृष्ण विषयक ज्ञान रंच मात्र भी नहीं पाया जाता । जब कृष्ण कहते हैं - मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु - तो हम तथाकथित पण्डितों की तरह यह नहीं कहते कि कृष्ण तथा उनकी अन्तरात्मा पृथक्-पृथक् हैं । कृष्ण परब्रह्म हैं और कृष्ण के नाम, उनके रूप, उनके गुणों, उनकी लीलाओं आदि में अन्तर नहीं है । जो व्यक्ति परम्परागत कृष्ण भक्त नहीं है उसके लिए कृष्ण के सर्वोच्च ज्ञान को समझ पाना कठिन है । सामान्यतया तथाकथित विद्वान, राजनीतिज्ञ, दार्शनिक तथा स्वामी कृष्ण के सम्यक् ज्ञान के बिना भगवद्गीता पर भाष्य लिखते समय या तो कृष्ण को उसमें से निकाल फेंकना चाहते हैं या उनको मार डालना चाहते हैं । भगवद्गीता का ऐसा अप्रामाणिक भाष्य मायावादी भाष्य कहलाता है और श्री चैतन्य महाप्रभु हमें ऐसे अप्रामाणिक लोगों से सावधान कर गये हैं । वे कहते हैं कि जो व्यक्ति भगवद्गीता को मायावादी दृष्टि से समझने का प्रयास करता है वह बहुत बड़ी भूल करेगा । ऐसी भूल का दुष्परिणाम यह होगा कि भगवद्गीता के दिग्भ्रमित जिज्ञासु आध्यात्मिक मार्ग दर्शन के मार्ग में मोह ग्रस्त हो जायेंगे और वे भगवद्धाम वापस नहीं जा सकेंगे ।




भगवद्गीता यथारूप को प्रस्तुत करने का एकमात्र उद्देश्य बद्ध जिज्ञासुओं को उस उद्देश्य का मार्ग दर्शन कराना है, जिसके लिए कृष्ण इस धरा पर ब्रह्मा के एक दिन में एक बार अर्थात् प्रत्येक ८,६०,००,००,००० वर्ष बाद अवतार लेते हैं । भगवद्गीता में इस उद्देश्य का उल्लेख हुआ है और हमें उसे उसी रूप में ग्रहण कर लेना चाहिए अन्यथा भगवद्गीता तथा उसके वक्ता भगवान् कृष्ण को समझने का कोई अर्थ नहीं है । भगवान् कृष्ण ने सबसे पहले लाखों वर्ष पूर्व सूर्यदेव से भगवद्गीता का प्रवचन किया था । हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा और कृष्ण के प्रमाण की गलत व्याख्या किये बिना भगवद्गीता के ऐतिहासिक महत्त्व को समझना होगा । कृष्ण की इच्छा का सन्दर्भ दिये बिना भगवद्गीता की व्याख्या करना महान अपराध है । इस अपराध से बचने के लिए कृष्ण को भगवान् रूप में समझना होगा जिस तरह से कृष्ण के प्रथम शिष्य अर्जुन ने उन्हें समझा था । भगवद्गीता का ऐसा ज्ञान वास्तव में लाभप्रद है और जीवन-उद्देश्य को पूरा करने में मानव समाज के कल्याण हेतु प्रामाणिक भी होगा ।




मानव समाज में कृष्णभावनामृत आन्दोलन अनिवार्य है क्योंकि यह जीवन की चरम सिद्धि प्रदान करने वाला है । ऐसा क्यों है, इसकी पूरी व्याख्या भगवद्गीता में हुई है । दुर्भाग्यवश संसारी झगड़ालू व्यक्तियों ने अपनी आसुरी लालसाओं को अग्रसर करने तथा लोगों को जीवन के सिद्धान्तों को ठीक से न समझने देने में भगवद्गीता से लाभ उठाया है । प्रत्येक व्यक्ति को जानना चाहिए कि ईश्र्वर या कृष्ण कितने महान हैं और जीवों की वास्तविक स्थितियाँ क्या हैं ? प्रत्येक व्यक्ति को यह जान लेना चाहिए कि "जीव" नित्य दास है और जब तक वह कृष्ण की सेवा नहीं करेगा, तब तक वह जन्म-मृत्यु के चक्र में पड़ता रहेगा, यहाँ तक कि मायावादी चिन्तक को भी इसी चक्र में पड़ना पड़ेगा । यह ज्ञान एक महान विज्ञान है और हर प्राणी को अपने हित के लिए इस ज्ञान को सुनना चाहिए ।




इस कलियुग में सामान्य जनता कृष्ण की बहिरंगा शक्ति द्वारा मोहित है और उसे यह भ्रान्ति है कि भौतिक सुविधाओं की प्रगति से हर व्यक्ति सुखी बन सकेगा । उसे इसका ज्ञान नहीं है कि भौतिक या बहिरंग प्रकृति अत्यन्त प्रबल है, क्योंकि हर प्राणी प्रकृति के कठोर नियमों द्वारा बुरी तरह जकड़ा हुआ है । सौभाग्यवश जीव भगवान् का अंश-रूप है अतएव उसका सहज कार्य है - भगवान् की सेवा करना । मोहवश मनुष्य विभिन्न प्रकारों से अपनी इन्द्रिय तृप्ति करके सुखी बनना चाहता है, किन्तु इससे वह कभी भी सुखी नहीं हो सकता । अपनी भौतिक इन्द्रियों को तुष्ट करने के बजाय उसे भगवान् की इन्द्रियों को तुष्ट करने का प्रयास करना चाहिए । यही जीवन की सर्वोच्च सिद्धि है । भगवान् यही चाहते हैं और इसी की अपेक्षा रखते हैं । मनुष्य को भगवद्गीता के इस केन्द्र बिन्दु को समझना होगा । हमारा कृष्णभावनामृत आन्दोलन पूरे विश्र्व को इसी केन्द्रबिन्दु की शिक्षा देता है । जो भी व्यक्ति भगवद्गीता का अध्ययन करके लाभान्वित होना चाहता है वह हमारे कृष्णभावनामृत आन्दोलन से इस सम्बन्ध में सहायता प्राप्त कर सकता है । अतः हमें आशा है कि हम भगवद्गीता यथारूप को जिस रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, उससे मानव लाभ उठायेंगे और यदि एक भी व्यक्ति भगवद्भक्त बन सके, तो हम अपने प्रयास सफल मानेंगे 





ए. सी. भक्तिवेदान्त स्वामी

१२ मई १९७१ 

सिडनी, आस्ट्रेलिया





<< © सर्वाधिकार सुरक्षित , भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 

if BBT have any objection it will be removed .

भगवद गीता यथारूप - पृष्ठभूमि , Bhagavad Gita As It Is Hindi - Setting The Scene



पृष्ठभूमि




यद्यपि भगवद्गीता का व्यापक प्रकाशन और पठन होता रहा है, किन्तु मूलतः यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत की एक उपकथा के रूप में प्राप्त है | महाभारत में वर्तमान कलियुग तक की घटनाओं का विवरण मिलता है | इसी युग के प्रारम्भ में आज से लगभग ५,००० वर्ष पूर्व भगवान् श्रीकृष्ण ने अपने मित्र तथा भक्त अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था |

उनकी यह वार्ता, जोमानव इतिहास की सबसे महान दार्शनिक तथा धार्मिक वार्ताओं में से एक है, उस महायुद्ध के शुभारम्भ के पूर्व हुई, जो धृतराष्ट्र के सौ पुत्रों तथा उनके चचेरे भाई पाण्डवों के मध्य होने वाला भ्रातृघातक संघर्ष था |

धृतराष्ट्र तथा पाण्डु भाई-भाई थे जिनका जन्म कुरुवंश में हुआ था और वे राजा भरत के वंशज थे, जिनके नाम पर ही महाभारत नाम पड़ा | चूँकि बड़ा भाई धृतराष्ट्र जन्म से अंधा था, अतेव राजसिंहासन उसे न मिलकर छोटे भाई पाण्डु कोमिला|

तथापि धृतराष्ट्र के पुत्र, विशेषतः सबसे बड़ा पुत्र दुर्योधन पाण्डवों से घृणा और ईर्ष्या करता था | अन्धा तथा दुर्बलहृदय धृतराष्ट्र पाण्डुपुत्रों के स्थान पर अपने पुत्रों को राज्य का उत्तराधिकारी बनाना चाहता था | इस तरह धृतराष्ट्र की सहमति से दुर्योधन ने पाण्डु के युवा पुत्रों की हत्या करने का षड्यन्त्र रचा| पाँचों पाण्डव अपने चाचा विदुर तथा अपने ममेरे भाई भगवान् कृष्ण के संरक्षण में रहने के कारण अनेक प्राणघातक आक्रमणों के बाद भी अपने प्राणों को सुरक्षित रख पाये |

भगवान् कृष्ण कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, अपितु ईश्र्वर हैं जिन्होंने इस धराधाम में अवतार लिया था और अब एक समकालीन राजकुमार होने का अभिनय कर रहे थे | वे पाण्डु की पत्नी कुन्ती या पृथा, पाण्डवों की माता के भतीजे थे | इस तरह सम्बन्धी के रूप में तथा धर्म के शाश्र्वत पालक होने के कारण वे धर्मपरायण पाण्डुपुत्रों का पक्ष लेते रहे और उनकी रक्षा करते रहे |

किन्तु अन्ततः चतुर दुर्योधन ने पाण्डवों को जुआ खेलने के लिए ललकारा | उस निर्णायक स्पर्धा में दुर्योधन तथा उसके भाइयों ने पाण्डवों की सती पत्नी द्रौपदी पर अधिकार प्राप्त क्र लिया और फिर उसे राजाओं तथा राजकुमारों की सभा के मध्य निर्वस्त्र करने का प्रयास किया | कृष्ण के दिव्य हस्तक्षेप से उसकी रक्षा हो सकी | उस द्यूतक्रीड़ा में छल के प्रयोग के कारण पाण्डव हार गए ततः उन्हें अपने राज्य से वंचित होना पड़ा और तेरह वर्ष तक वनवास के लिए जाना पड़ा |

वनवास से लौटकर पाण्डवों ने धर्मसम्मत रूप से दुर्योधन से अपना राज्य माँगा, किन्तु उसने देने से इनकार कर दिया | क्षत्रियों के शास्त्रोनुमोदित कर्त्तव्य को पूर्ण करने के लिए पाँचों पाण्डवों ने अन्त में अपना पूरा राज्य नमाँगकर केवल पाँच गाँवों की माँग राखी, किन्तु दुर्योधन सुई की नोक भर भी भूमि देने के लिए सहमत नहीं हुआ |

अभी तक तो पाण्डव सहनशील बने रहे, लेकिन अब उनके लिए युद्ध करना अवश्यम्भावी हो गया |

विश्र्वभर के राजकुमारों में से कुछ धृतराष्ट्र के पुत्रों के पक्ष में थे, तो कुछ पाण्डवों के पक्षमें | उस समय कृष्ण स्वयं पाण्डवों के संदेशवाहक बनकर शान्ति का सन्देश लेकर धृतराष्ट्र की राजसभा में गये| जब उनकी याचना अस्वीकृतहो गई, तो युद्ध निश्चित था |

अत्यन्त सच्चरित्र पाँचों पाण्डवों ने कृष्ण को पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के रूप में स्वीकार क्र लिया था, किन्तु धृतराष्ट्र के दुष्ट पुत्र उन्हें नहीं समझ पाये थे | तथापि कृष्ण ने विपक्षियों की इच्छानुसार ही युद्ध में सम्मिलित होनेका प्रस्ताव रखा | ईश्र्वर के रूप में वे युद्ध नहीं करना चाहते थे, किन्तु जो भी उनकी सेना का उपयोग करना चाहे, कर सकता था | प्रतिबन्ध यह था कि एक ओर कृष्ण की सम्पूर्ण सेना होगी तथा दूसरी ओर वे स्वयं – एक परामर्शदाता तथा सहायक के रूप में उपस्थित रहेंगे| राजनीति के कुशल दुर्योधन ने आतुरता से कृष्ण की सेना झपट ली, जबकि पाण्डवों ने कृष्ण को उतनी ही आतुरता से ग्रहण किया |

इस प्रकार कृष्ण अर्जुन के सारथी अबने और उन्होंने उस सुप्रसिद्ध धनुर्धर का रथ हाँकना स्वीकार किया | इस तरह हम उस बिन्दु तक पहुँच जाते हैं जहाँ सेभगवद्गीताका शुभारम्भ होता है – दोनों ओर से सेनाएँ युद्ध के लिए तैयार खड़ी हैं और धृतराष्ट्र अपने सचिव सञ्जय से पूछ रहा है कि उन सेनाओं ने क्या किया ?

इस तरह सारी पृष्ठभूमि तैयार है | आवश्यकता है केवल इस अनुवाद तथा भाष्य के विषय में संक्षिप्त टिप्पणी की|

भगवद्गीताके अंग्रेजी अनुवादकों में यह सामान्य प्रवृत्ति पाई गई है कि वे अपनी विचारधारा तथा दर्शन को स्थान देने के लिए कृष्ण नामक व्यक्ति को टाक पर रख देते हैं | वे महाभारत के इतिहास को असंगत पौराणिक कथा मानते हैं तथा कृष्ण को किसी अज्ञात प्रतिभाशाली व्यक्ति के विचारों को पद्य रूप में प्रस्तुत करने का निमित्त बनाते हैं अथवा श्रेष्ठतम संदर्भ में कृष्ण को एक गौण ऐतिहासिक पुरुष बना दिया जाता है | किन्तु साक्षात् कृष्णभगवद्गीता के लक्ष्य तथा विषयवस्तु दोनों हैं जैसा किगीता स्वयं अपने विषय में कहती है |

अतः यह अनुवाद तथा इसी के साथ संलग्न भाष्य पाठक को कृष्ण की ओर निर्देशित करता था, उनसे दूर नहीं ले जाता | इस दृष्टि से भगवद्गीतायथारूप अनुपम है | साथ ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस तरह यह पूर्णतया ग्राह्य तथा सांगत बन जाती है | चूँकिगीता के वक्ता एवं उसी के साथ चरम लक्ष्य भी कृष्ण हैं अतेवयही एकमात्र ऐसा अनुवाद है जो इस महान शास्त्र को यथार्थ रूप में प्रस्तुत कर्ता है |



- प्रकाशक



<< © सर्वाधिकार सुरक्षित , भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 

if BBT have any objection it will be removed .

Saturday, 4 June 2016

अध्याय 12 श्लोक 12 - 1 , BG 12 - 1 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 12 श्लोक 1

अर्जुन ने पूछा - जो आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं, या जो अव्यक्त निर्विशेष ब्रह्म की पूजा करते हैं, इन दोनों में से किसे अधिक पूर्ण (सिद्ध) माना जाय?

अध्याय 11 श्लोक 11 - 55 , BG 11 - 55 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 55

हे अर्जुन! जो व्यक्ति सकाम कर्मों तथा मनोधर्म के कल्मष से मुक्त होकर, मेरी शुद्ध भक्ति में तत्पर रहता है, जो मेरे लिए ही कर्म करता है, जो मुझे ही जीवन-लक्ष्य समझता है और जो प्रत्येक जीव से मैत्रीभाव रखता है, वह निश्चय ही मुझे प्राप्त करता है |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 54 , BG 11 - 54 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 54

हे अर्जुन! केवल अनन्य भक्ति द्वारा मुझे उस रूप में समझा जा सकता है, जिस रूप में मैं तुम्हारे समक्ष खड़ा हूँ और इसी प्रकार मेरा साक्षात् दर्शन भी किया जा सकता है | केवल इसी विधि से तुम मेरे ज्ञान के रहस्य को पा सकते हो |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 53 , BG 11 - 53 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 53

तुम अपने दिव्य नेत्रों से जिस रूप का दर्शन कर रहे हो, उसे न तो वेदाध्ययन से, न कठिन तपस्या से, न दान से, न पूजा से ही जाना जा सकता है | कोई इन साधनों के द्वारा मुझे मेरे रूप में नहीं देख सकता |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 52, BG 11 - 52 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 52

श्रीभगवान् ने कहा - हे अर्जुन! तुम मेरे जिस रूप को इस समय देख रहे हो, उसे देख पाना अत्यन्त दुष्कर है | यहाँ तक कि देवता भी इस अत्यन्त प्रिय रूप को देखने की ताक में रहते हैं |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 51 , BG 11 - 51 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 51

जब अर्जुन ने कृष्ण को उनके आदि रूप में देखा तो कहा - हे जनार्दन! आपके इस अतीव सुन्दर मानवी रूप को देखकर मैं अब स्थिरचित्त हूँ और मैंने अपनी प्राकृत अवस्था प्राप्त कर ली है |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 50 , BG 11 - 50 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 50

संजय ने धृतराष्ट्र से कहा - अर्जुन से इस प्रकार कहने के बाद भगवान् कृष्ण ने अपना असली चतुर्भुज रूप प्रकट किया और अन्त में दो भुजाओं वाला रूप प्रदर्शित करके भयभीत अर्जुन को धैर्य बँधाया |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 49 , BG 11 - 49 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 49

तुम मेरे भयानक रूप को देखकर अत्यन्त विचलित एवं मोहित हो गये हो | अब इसे समाप्त करता हूँ | हे मेरे भक्त! तुम समस्त चिन्ताओं से पुनः मुक्त हो जाओ | तुम शान्त चित्त से अब अपना इच्छित रूप देख सकते हो |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 48 , BG 11 - 48 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 48

हे कुरुश्रेष्ठ! तुमसे पूर्व मेरे इस विश्र्वरूप को किसी ने नहीं देखा, क्योंकि मैं न तो वेदाध्ययन के द्वारा, न यज्ञ, दान, पुण्य या कठिन तपस्या के द्वारा इस रूप में, इस संसार में देखा जा सकता हूँ |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 47 , BG 11 - 47 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 47

भगवान् ने कहा - हे अर्जुन! मैंने प्रसन्न होकर अपनी अन्तरंगा शक्ति के बल पर तुम्हें इस संसार में अपने इस परम विश्र्वरूप का दर्शन कराया है | इसके पूर्ण अन्य किसी ने इस असीम तथा तेजोमय आदि-रूप को कभी नहीं देखा था |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 46 , BG 11 - 46 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 46

हे विराट रूप! हे सहस्त्रभुज भगवान्! मैं आपके मुकुटधारी चतुर्भुज रूप का दर्शन करना चाहता हूँ, जिसमें आप अपने चारों हाथों में शंख, चक्र, गदा तथा पद्म धारण किये हुए हों | मैं उसी रूप को देखने की इच्छा करता हूँ |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 45 , BG 11 - 45 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 45

पहले कभी न देखे गये आपके विराट रूप का दर्शन करके मैं पुलकित हो रहा हूँ, किन्तु साथ ही मेरा मन भयभीत हो रहा है । अतः आप मुझ पर कृपा करें और हे देवेश, हे जगन्निवास! अपना पुरुषोत्तम भगवत् स्वरूप पुनः दिखाएँ ।

अध्याय 11 श्लोक 11 - 44 , BG 11 - 44 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 44

आप प्रत्येक जीव द्वारा पूजनीय भगवान् हैं । अतः मैं गीरकर सादर प्रणाम करता हूँ और आपकी कृपा की याचना करता हूँ । जिस प्रकार पिता अपने पुत्र की ढिठाई सहन करता है, या मित्र अपने मित्र की घृष्टता सह लेता है, या प्रिय अपनी प्रिया का अपराध सहन कर लेता है, उसी प्रकार आप कृपा करके मेरी त्रुटियों को सहन कर लें ।

अध्याय 11 श्लोक 11 - 43 , BG 11 - 43 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 43

आप इस चर तथा अचर सम्पूर्ण दृश्यजगत के जनक हैं । आप परम पूज्य महान आध्यात्मिक गुरु हैं । न तो कोई आपके तुल्य है, न ही कोई आपके समान हो सकता है । हे अतुल शक्ति वाले प्रभु! भला तीनों लोकों में आपसे बढ़कर कोई कैसे हो सकता है?

अध्याय 11 श्लोक 11 - 41 , 42 , BG 11 - 41 , 42 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 41 - 42

आपको अपना मित्र मानते हुए मैंने हठपूर्वक आपको हे कृष्ण, हे यादव, हेसखा जैसे सम्बोधनों से पुकारा है, क्योंकि मैं आपकी महिमा को नहीं जानता था |मैंने मूर्खतावश या प्रेमवश जो कुछ भी किया है, कृपया उसके लिए मुझे क्षमा कर दें| यही नहीं, मैंने कई बार आराम करते समय, एकसाथ लेटे हुए या साथ-साथ खाते या बैठेहुए, कभी अकेले तो कभी अनेक मित्रों के समक्ष आपका अनादर किया है | हे अच्युत!मेरे इन समस्त अपराधों को क्षमा करें |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 40 , BG 11 - 40 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 40

आपको आगे, पीछे, तथा चारों ओर से नमस्कार है | हे असीम शक्ति! आपअनन्त पराक्रम के स्वामी हैं | आप सर्वव्यापी हैं, अतः आप सब कुछ हैं |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 39 , BG 11 - 39 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 39

आप वायु हैं तथा परम नियन्ता हैं । आप अग्नि हैं, जल हैं तथा चन्द्रमा हैं । आप आदि ब्रह्मा हैं और आप प्रपितामह हैं । अतः आपको हजार बार नमस्कार है और पुनः नमस्कार है ।

अध्याय 11 श्लोक 11 - 38 , BG 11 - 38 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 38

आप आदि देव, सनातन पुरुष तथा इस दृश्यजगत के परम आश्रय हैं | आप सबकुछ जानने वाले हैं और आप ही सब कुछ हैं, जो जानने योग्य है | आप भौतिक गुणों सेपरे परम आश्रय हैं | हे अनन्त रूप! यह सम्पूर्ण दृश्यजगत आपसे व्याप्त है |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 37 , BG 11 - 37 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 37

हे महात्मा! आप ब्रह्मा से भी बढ़कर हैं, आप आदि स्त्रष्टा हैं | तोफिर आपको सादर नमस्कार क्यों न करें? हे अनन्त, हे देवेश, हे जगन्निवास! आप परमस्त्रोत, अक्षर, कारणों के कारण तथा इस भौतिक जगत् के परे हैं |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 36 , BG 11 - 36 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 36

अर्जुन ने कहा – हे हृषिकेश! आपके नाम के श्रवण से संसार हर्षित होताहै और सभी लोग आपके प्रति अनुरक्त होते हैं | यद्यपि सिद्धपुरुष आपको नमस्कार करतेहैं, किन्तु असुरगण भयभीत हैं और इधर-उधर भाग रहे हैं | यह ठीक ही हुआ है |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 35 , BG 11 - 35 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 35

संजय ने धृतराष्ट्र से कहा- हे राजा! भगवान् के मुख से इन वचनों कोसुनकर काँपते हुए अर्जुन ने हाथ जोड़कर उन्हें बारम्बार नमस्कार किया | फिर उसनेभयभीत होकर अवरुद्ध स्वर में कृष्ण से इस प्रकार कहा |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 34 , BG 11 - 34 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 34

द्रोण, भीष्म, जयद्रथ, कर्ण तथा अन्य महान योद्धा पहले ही मेरे द्वारामारे जा चुके हैं | अतः उनका वध करो और तनिक भी विचलित न होओ | तुम केवल युद्ध करो| युद्ध में तुम अपने शत्रुओं को परास्त करोगे |

अध्याय 11 श्लोक 11 - 33 , BG 11 - 33 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 11 श्लोक 33

अतः उठो! लड़ने के लिएतैयार होओ और यश अर्जित करो | अपने शत्रुओं को जीतकर सम्पन्न राज्य का भोग करो |ये सब मेरे द्वारा पहले ही मारे जा चुके हैं और हे सव्यसाची! तुम तो युद्ध मेंकेवल निमित्तमात्र हो सकते हो |