Translate

Saturday, 16 January 2016

अध्याय 10 श्लोक 10 - 20 , BG 10 - 20 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 20
हे अर्जुन! मैं समस्त जीवों के हृदयों में स्थित परमात्मा हूँ | मैं ही समस्त जीवों का आदि, मध्य तथा अन्त हूँ |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 19 , BG 10 - 19 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 19
श्रीभगवान् ने कहा – हाँ, अब मैं तुमसे अपने मुख्य-मुख्य वैभवयुक्त रूपों का वर्णन करूँगा, क्योंकि हे अर्जुन! मेरा ऐश्र्वर्य असीम है |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 18 , BG 10 - 18 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 18
हे जनार्दन! आप पुनः विस्तार से अपने ऐश्र्वर्य तथा योगशक्ति का वर्णन करें | मैं आपके विषय में सुनकर कभी तृप्त नहीं होता हूँ, क्योंकि जितना ही आपके विषय में सुनता हूँ, उतना ही आपके शब्द-अमृत को चखना चाहता हूँ |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 17 , BG 10 - 17 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 17
हे कृष्ण, हे परम योगी! मैं किस तरह आपका निरन्तर चिन्तन करूँ और आपको कैसे जानूँ? हे भगवान्! आपका स्मरण किन-किन रूपों में किया जाय?

अध्याय 10 श्लोक 10 - 16 , BG 10 - 16 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 16
कृपा करके विस्तारपूर्वक मुझे अपने उन दैवी ऐश्र्वर्यों को बतायें, जिनके द्वारा आप इन समस्त लोकों में व्याप्त हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 15 , BG 10 - 15 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 15
हे परमपुरुष, हे सबके उद्गम, हे समस्त प्राणियों के स्वामी, हे देवों के देव, हे ब्रह्माण्ड के प्रभु! निस्सन्देह एकमात्र आप ही अपने को अपनी अन्तरंगाशक्ति से जानने वाले हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 14 , BG 10 - 14 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 14
हे कृष्ण! आपने मुझसे जो कुछ कहा है, उसे मैं पूर्णतया सत्य मानता हूँ | हे प्रभु! न तो देवतागण, न असुरगण ही आपके स्वरूप को समझ सकते हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 12 , 13 , BG 10 - 12 , 13 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 12 , 13
अर्जुन ने कहा- आप परम भगवान्, परमधाम, परमपवित्र, परमसत्य हैं | आप नित्य, दिव्य, आदि पुरुष, अजन्मा तथा महानतम हैं | नारद, असित, देवल तथा व्यास जैसे ऋषि आपके इस सत्य की पुष्टि करते हैं और अब आप स्वयं भी मुझसे प्रकट कह रहे हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 11 , BG 10 - 11 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 11
मैं उन पर विशेष कृपा करने के हेतु उनके हृदयों में वास करते हुए ज्ञान के प्रकाशमान दीपक के द्वारा अज्ञानजन्य अंधकार को दूर करता हूँ |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 10 , BG 10 - 10 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 10
जो प्रेमपूर्वक मेरी सेवा करने में निरन्तर लगे रहते हैं, उन्हें मैं ज्ञान प्रदान करता हूँ, जिसके द्वारा वे मुझ तक आ सकते हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 9 , BG 10 - 9 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 9
मेरे शुद्ध भक्तों के विचार मुझमें वास करते हैं, उनके जीवन मेरी सेवा में अर्पित रहते हैं और वे एक दूसरे को ज्ञान प्रदान करते तथा मेरे विषय में बातें करते हुए परं संतोष तथा आनन्द का अनुभव करते हैं |

Tuesday, 22 December 2015

अध्याय 10 श्लोक 10 - 8 , BG 10 - 8 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 8
मैं समस्त आध्यात्मिक तथा भौतिक जगतों का कारण हूँ, प्रत्येक वस्तु मुझ ही से उद्भूत है | जो बुद्धिमान यह भलीभाँति जानते हैं, वे मेरी प्रेमाभक्ति में लगते हैं तथा हृदय से पूरी तरह मेरी पूजा में तत्पर होते हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 7 , BG 10 - 7 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 7
जो मेरे इस ऐश्र्वर्य तथा योग से पूर्णतया आश्र्वस्त है, वह मेरी अनन्य भक्ति में तत्पर होता है | इसमें तनिक भी सन्देह नहीं है |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 6 , BG 10 - 6 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 6
सप्तर्षिगण तथा उनसे भी पूर्व चार अन्य महर्षि एवं सारे मनु (मानवजाति के पूर्वज) सब मेरे मन से उत्पन्न हैं और विभिन्न लोकों में निवास करने वाले सारे जीव उनसे अवतरित होते हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 4 , 5 , BG 10 - 4 , 5 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 4 - 5
बुद्धि, ज्ञान, संशय तथा मोह से मुक्ति, क्षमाभाव, सत्यता, इन्द्रियनिग्रह, मननिग्रह, सुख तथा दुख, जन्म, मृत्यु, भय, अभय, अहिंसा, समता, तुष्टि, तप, दान, यश तथा अपयश – जीवों के ये विविध गुण मेरे ही द्वारा उत्पन्न हैं |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 3 , BG 10 - 3 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 3
जो मुझे अजन्मा, अनादि, समस्त लोकों के स्वामी के रूप में जानता है, मनुष्यों में केवल वही मोहरहित और समस्त पापों से मुक्त होता है |

अध्याय 10 श्लोक 10 - 2 , BG 10 - 2 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 2
न तो देवतागण मेरी उत्पत्ति या ऐश्र्वर्य को जानते हैं और न महर्षिगण ही जानते हैं, क्योंकि मैं सभी प्रकार से देवताओं और महर्षियों का भी कारणस्वरूप (उद्गम) हूँ |

Sunday, 20 December 2015

अध्याय 10 श्लोक 10 - 1 , BG 10 - 1 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 10 श्लोक 1
श्रीभगवान् ने कहा – हे महाबाहु अर्जुन! और आगे सुनो | चूँकि तुम मेरे प्रिय सखा हो, अतः मैं तुम्हारे लाभ के लिए ऐसा ज्ञान प्रदान करूँगा, जो अभि तक मेरे द्वारा बताये गये ज्ञान से श्रेष्ठ होगा |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 34 , BG 9 - 34 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 34
अपने मन को मेरे नित्य चिन्तन में लगाओ, मेरे भक्त बनो, मुझे नमस्कार करो और मेरी ही पूजा करो | इस प्रकार मुझमें पूर्णतया तल्लीन होने पर तुम निश्चित रूप से मुझको प्राप्त होगे |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 33 , BG 9 - 33 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 33
फिर धर्मात्मा ब्राह्मणों, भक्तों तथा राजर्षियों के लिए तो कहना ही क्या है! अतः इस क्षणिक दुखमय संसार में आ जाने पर मेरी प्रेमाभक्ति में अपने आपको लगाओ |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 32 , BG 9 - 32 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 32
हे पार्थ! जो लोग मेरी शरण ग्रहण करते हैं, वे भले ही निम्नजन्मा स्त्री, वैश्य (व्यापारी) तथा शुद्र (श्रमिक) क्यों न हों, वे परमधाम को प्राप्त करते हैं |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 31 , BG 9 - 31 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 31
वह तुरन्त धर्मात्मा बन जाता है और स्थायी शान्ति को प्राप्त होता है | हे कुन्तीपुत्र! निडर होकर घोषणा कर दो कि मेरे भक्त का कभी विनाश नहीं होता है |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 30 , BG 9 - 30 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 30
यदि कोई जघन्य से जघन्य कर्म करता है, किन्तु यदि वह भक्ति में रत रहता है तो उसे साधु मानना चाहिए, क्योंकि वह अपने संकल्प में अडिग रहता है |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 29 , BG 9 - 29 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 29
मैं न तो किसी से द्वेष करता हूँ, न ही किसी के साथ पक्षपात करता हूँ | मैं सबों के लिए समभाव हूँ | किन्तु जो भी भक्तिपूर्वक मेरी सेवा करता है, वह मेरा मित्र है, मुझमें स्थित रहता है और मैं भी उसका मित्र हूँ |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 28 , BG 9 - 28 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 28
इस तरह तुम कर्म के बन्धन तथा इसके शुभाशुभ फलों से मुक्त हो सकोगे | इस संन्यासयोग में अपने चित्त को स्थिर करके तुम मुक्त होकर मेरे पास आ सकोगे |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 27 , BG 9 - 27 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 27
हे कुन्तीपुत्र! तुम जो कुछ करते हो, जो कुछ खाते हो, जो कुछ अर्पित करते हो या दान देते हो और जो भी तपस्या करते हो, उसे मुझे अर्पित करते हुए करो |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 26 , BG 9 - 26 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 26
यदि कोई प्रेम तथा भक्ति के साथ मुझे पत्र, पुष्प, फल या जल प्रदान करता है, तो मैं उसे स्वीकार करता हूँ |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 25 , BG 9 - 25 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 25
जो देवताओं की पूजा करते हैं, वे देवताओं के बीच जन्म लेंगे, जो पितरों को पूजते हैं, वे पितरों के पास जाते हैं, जो भूत-प्रेतों की उपासना करते हैं, वे उन्हीं के बीच जन्म लेते हैं और जो मेरी पूजा करते हैं वे मेरे साथ निवास करते हैं |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 24 , BG 9 - 24 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 24
मैं ही समस्त यज्ञों का एकमात्र भोक्ता तथा स्वामी हूँ | अतः जो लोग मेरे वास्तविक दिव्य स्वभाव को नहीं पहचान पाते, वे नीचे गिर जाते हैं |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 23 , BG 9 - 23 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 23
हे कुन्तीपुत्र! जो लोग अन्य देवताओं के भक्त हैं और उनकी श्रद्धापूर्वक पूजा कटे हैं, वास्तव में वे भी मेरी पूजा करते हैं, किन्तु वे यह त्रुटिपूर्ण ढंग से करते हैं |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 22 , BG 9 - 22 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 22
किन्तु जो लोग अनन्यभाव से मेरे दिव्यस्वरूप का ध्यान करते हुए निरन्तर मेरी पूजा करते हैं, उनकी जो आवश्यकताएँ होती हैं, उन्हें मैं पूरा करता हूँ और जो कुछ उनके पास है, उसकी रक्षा करता हूँ |

अध्याय 9 श्लोक 9 - 21 , BG 9 - 21 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 9 श्लोक 21
इस प्रकार जब वे (उपासक) विस्तृत स्वर्गिक इन्द्रियसुख को भोग लेते हैं और उनके पुण्यकर्मों के फल क्षीण हो जाते हैं तो वे मृत्युलोक में पुनः लौट आते हैं | इस प्रकार जो तीनों वेदों के सिद्धान्तों में दृढ रहकर इन्द्रियसुख की गवेषणा करते हैं, उन्हें जन्म-मृत्यु का चक्र ही मिल पाता है |