Translate

Sunday 5 April 2020

अध्याय 18 श्लोक 18 - 19 , BG 18 - 19 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 18 श्लोक 19


प्रकृति के तीन गुणों के अनुसार ही ज्ञान, कर्म तथा कर्ता के तीन-तीन भेद हैं | अब तुम मुझसे इन्हें सुनो |


अध्याय 18 : उपसंहार - संन्यास की सिद्धि

श्लोक 18.19





ज्ञानं कर्म च कर्ता च त्रिधैव गुणभेदतः |

प्रोच्यते गुणसंख्याने यथावच्छृणु तान्यपि || १९ ||
.





ज्ञानम् - ज्ञान; कर्म - कर्म; - भी; कर्ता– कर्ता; – भी;त्रिधा - तीन प्रकार का; एव - निश्चय ही; गुण-भेदतः - प्रकृति के विभिन्न गुणों के अनुसार; प्रोच्यते - कहे जाते हैं; गुण-सङ्ख्याने - विभिन्न गुणों के रूप में; यथा-वत् - जिस रूप में हैं उसी में; शृणु - सुनो; तानि - उन सबों को; अपि - भी |




भावार्थ



प्रकृति के तीन गुणों के अनुसार ही ज्ञान, कर्म तथा कर्ता के तीन-तीन भेद हैं | अब तुम मुझसे इन्हें सुनो |




तात्पर्य




चौदहवें अध्याय में प्रकृति के तीन गुणों का विस्तार से वर्णन हो चुका है | उस अध्याय में कहा गया था कि सतोगुण प्रकाशक होता है, रजोगुण भौतिकवादी तथा तमोगुण आलस्य तथा प्रमाद का प्रेरक होता है | प्रकृति के सारे गुण बन्धनकारी हैं, वे मुक्ति के साधन नहीं हैं | यहाँ तक कि सतोगुण में भी मनुष्य बद्ध रहता है | सत्रहवें अध्याय में विभन्न प्रकार के मनुष्यों द्वारा विभिन्न गुणों में रहकर की जाने वाली विभिन्न प्रकार की पूजा का वर्णन किया गया | इस श्लोक में भगवान् कहते हैं कि वे तीनों गुणों के अनुसार विभिन्न प्रकार के ज्ञान, कर्ता तथा कर्म के विषय में बताना चाहते हैं |





<< © सर्वाधिकार सुरक्षित भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 
if BBT have any objection it will be removed .

No comments:

Post a Comment

Hare Krishna !!