Translate

Saturday 4 April 2020

अध्याय 17 श्लोक 17 - 16 , BG 17 - 16 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 17 श्लोक 16

तथा संतोष, सरलता, गम्भीरता, आत्म-संयम एवं जीवन की शुद्धि - ये मन की तपस्याएँ हैं |


अध्याय 17 : श्रद्धा के विभाग

श्लोक 17.16





मनः प्रसादः सौम्यत्वं मौनमात्मविनिग्रहः |

भावसंश्रुद्धिरित्येतत्तपो मानसमुच्यते || १६ ||



मनः-प्रसादः - मन की तुष्टि; सौम्यत्वम् - अन्यों के प्रति कपट भाव से रहित; मौनम् - गम्भीरता; आत्म - अपना; विनिग्रहः - नियन्त्रण, संयम; भाव - स्वभाव का; संशुद्धिः - शुद्धिकरण; इति - इस प्रकार; एतत् - यह; तपः - तपस्या; मानसम् - मन की; उच्यते - कही जाती है |




भावार्थ



तथा संतोष, सरलता, गम्भीरता, आत्म-संयम एवं जीवन की शुद्धि - ये मन की तपस्याएँ हैं |



तात्पर्य




मन को संयमित बनाने का अर्थ है, उसे इन्द्रियतृप्ति से विलग करना | उसे इस तरह प्रशिक्षित किया जाना चाहिए जिससे वह सदैव परोपकार के विषय में सोचे | मन के लिए सर्वोत्तम प्रशिक्षण विचारों की श्रेष्ठता है | मनुष्य को कृष्णभावनामृत से विचलित नहीं होना चाहिए और इन्द्रियभोग से सदैव बचना चाहिए | अपने स्वभाव को शुद्ध बनाना कृष्णभावनाभावित होना है | इन्द्रियभोग के विचारों से मन को अलग रख करके ही मन की तुष्टि प्राप्त की जा सकती है | हम इन्द्रियभोग के बारे में जितना सोचते हैं, उतना ही मन अतृप्त होता जाता है | इस वर्तमान युग में हम मन को व्यर्थ ही अनेक प्रकार के इन्द्रियतृप्ति के साधनों में लगाये रखते हैं, जिससे मन संतुष्ट नहीं हो पाता | अतएव सर्वश्रेष्ठ विधि यही है कि मन को वैदिक साहित्य की ओर मोड़ा जाय, क्योंकि यह संतोष प्रदान करने वाली कहानियों से भरा है - यथा पुराण तथा महाभारत | कोई भी इस ज्ञान का लाभ उठा कर शुद्ध हो सकता है | मन को छल-कपट से मुक्त होना चाहिए और मनुष्य को सबके कल्याण (हित) के विषय में सोचना चाहिए | मौन (गम्भीरता) का अर्थ है कि मनुष्य निरन्तर आत्मसाक्षात्कार के विषय में सोचता रहे | कृष्णभावनाभावित व्यक्ति पूर्ण मौन इस दृष्टि से धारण किये रहता है | मन-निग्रह का अर्थ है - मन को इन्द्रियभोग से पृथक् करना | मनुष्य को अपने व्यवहार में निष्कपट होना चाहिए और इस तरह उसे अपने जीवन (भाव) को शुद्ध बनाना चाहिए | ये सब गुण मन की तपस्या के अन्तर्गत आते हैं |





<< © सर्वाधिकार सुरक्षित भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 
if BBT have any objection it will be removed .

No comments:

Post a Comment

Hare Krishna !!