Translate

Friday 3 April 2020

अध्याय 14 श्लोक 14 - 9 , BG 14 - 9 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 14 श्लोक 9

हे भरतपुत्र! सतोगुण मनुष्य को सुख में बाँधता है, रजोगुण सकाम कर्म से बाँधता है और तमोगुण मनुष्य के ज्ञान को ढक कर उसे पागलपन से बाँधता है |


अध्याय 14 : प्रकृति के तीन गुण

श्लोक 14.9



सत्त्वं सुखे सञ्जयति रजः कर्मणि भारत |
ज्ञानमावृत्य तु तमः प्रमादे सञ्जयत्युत || ९ ||




सत्त्वम् - सतोगुण; सुखे - सुख में; सञ्जयति - बाँधता है; रजः - रजोगुण; कर्मणि - सकाम कर्म में; भारत - हे भरतपुत्र; ज्ञानम् - ज्ञान को; आवृत्य - ढक कर; तु - लेकिन; तमः - तमोगुण; प्रमादे - पागलपन में; सञ्जयति - बाँधता है; उत - ऐसा कहा जाता है |




भावार्थ


हे भरतपुत्र! सतोगुण मनुष्य को सुख में बाँधता है, रजोगुण सकाम कर्म से बाँधता है और तमोगुण मनुष्य के ज्ञान को ढक कर उसे पागलपन से बाँधता है |



तात्पर्य




सतोगुणी पुरुष अपने कर्म या बौद्धिक वृत्ति से उसी तरह सन्तुष्ट रहता है जिस प्रकार दार्शनिक, वैज्ञानिक या शिक्षक अपनी विद्याओं में निरत रहकर सन्तुष्ट रहते हैं | रजोगुणी व्यक्ति सकाम कर्म में लग सकता है, वह यथासम्भव धन प्राप्त करके उसे उत्तम कार्यों में व्यय करता है | कभी-कभी वह अस्पताल खोलता है और धर्मार्थ संस्थाओं को दान देता है | ये लक्षण हैं, रजोगुणी व्यक्ति के, लेकिन तमोगुण तो ज्ञान को ढक देता है | तमोगुण में रहकर मनुष्य जो भी करता है, वह न तो उसके लिए, न किसी अन्य के लिए हितकर होता है |


<< © सर्वाधिकार सुरक्षित भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 
if BBT have any objection it will be removed .

No comments:

Post a Comment

Hare Krishna !!