Translate

Friday 3 April 2020

अध्याय 14 श्लोक 14 - 12 , BG 14 - 12 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 14 श्लोक 12

हे भरतवंशियों में प्रमुख! जब रजोगुण में वृद्धि हो जाती है, तो अत्यधिक आसक्ति, सकाम कर्म, गहन उद्यम तथा अनियन्त्रित इच्छा एवं लालसा के लक्षण प्रकट होते हैं |


अध्याय 14 : प्रकृति के तीन गुण

श्लोक 14.12



लोभः प्रवृत्तिरारम्भः कर्मणामशमः स्पृहा |
रजस्येतानि जायन्ते विवृद्धे भरतर्षभ || १२ ||




लोभः - लोभ; प्रवृत्तिः - कार्य; आरम्भः - उद्यम; कर्मणाम् - कर्मों में; अशमः - अनियन्त्रित; स्पृहा - इच्छा; रजसि - रजोगुण में; एतानि - ये सब; जायन्ते - प्रकट होते हैं; विवृद्धे - अधिकता होने पर; भरत-ऋषभ - हे भरतवंशियों में प्रमुख |





भावार्थ



हे भरतवंशियों में प्रमुख! जब रजोगुण में वृद्धि हो जाती है, तो अत्यधिक आसक्ति, सकाम कर्म, गहन उद्यम तथा अनियन्त्रित इच्छा एवं लालसा के लक्षण प्रकट होते हैं |



तात्पर्य




रजोगुणी व्यक्ति कभी भी पहले से प्राप्त पद से संतुष्ट नहीं होता, वह अपना पद बढाने के लिए लालायित रहता है | यदि उसे मकान बनवाना है, तो वह महल बनवाने के लिए भरसक प्रयत्न करता है, मानो वह उस महल में सदा रहेगा | वह इन्द्रिय-तृप्ति के लिए अत्यधिक लालसा विकसित कर लेता है | उसमें इन्द्रियतृप्ति की कोई सीमा नहीं है | वह सदैव अपने परिवार के बीच तथा अपने घर में रह कर इन्द्रियतृप्ति करते रहना चाहता है | इसका कोई अन्त नहीं है | इन सारे लक्षणों को रजोगुण की विशेषता मानना चाहिए |




<< © सर्वाधिकार सुरक्षित भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 
if BBT have any objection it will be removed .

No comments:

Post a Comment

Hare Krishna !!