Translate

Friday 3 April 2020

अध्याय 13 श्लोक 13 - 16 , BG 13 - 16 Bhagavad Gita As It Is Hindi

 अध्याय 13 श्लोक 16

परमसत्य जड़ तथा जंगम समस्त जीवों के बाहर तथा भीतर स्थित हैं | सूक्ष्म होने के कारण वे भौतिक इन्द्रियों के द्वारा जानने या देखने से परे हैं | यद्यपि वे अत्यन्त दूर रहते हैं, किन्तु हम सबों के निकट भी हैं |



अध्याय 13 : प्रकृति, पुरुष तथा चेतना

श्लोक 13.16





बहिरन्तश्र्च भूतानामचरं चरमेव च |

सुक्ष्मत्वात्तदविज्ञेयं दूरस्थं चान्तिके च तत || १६ ||





बहिः - बाहर; अन्तः - भीतर; - भी; भूतानाम् - जीवों का; अचरम् - जड़; चरम् - जंगम; एव - भी; - तथा; सूक्ष्मत्वात् - सूक्ष्म होने के कारण; तत् - वह; अविज्ञेयम् - अज्ञेय; दूर-स्थम् - दूर स्थित; - भी; अन्तिके - पास; - तथा; तत् - वह |



भावार्थ


परमसत्य जड़ तथा जंगम समस्त जीवों के बाहर तथा भीतर स्थित हैं | सूक्ष्म होने के कारण वे भौतिक इन्द्रियों के द्वारा जानने या देखने से परे हैं | यद्यपि वे अत्यन्त दूर रहते हैं, किन्तु हम सबों के निकट भी हैं |




तात्पर्य




वैदिक साहित्य से हम जानते हैं कि परम-पुरुष नारायण प्रत्येक जीव के बाहर तथा भीतर निवास करने वाले हैं | वे भौतिक तथा आध्यात्मिक दोनों ही जगतों में विद्यमान रहते हैं | यद्यपि वे बहुत दूर हैं, फिर भी वे हमारे निकट रहते हैं | ये वैदिक साहित्य के वचन हैं | आसीनो दूरं व्रजति शयानो याति सर्वतः (कठोपनिषद् १.२.२१) | चूँकि वे निरन्तर दिव्य आनन्द भोगते रहते हैं , अतएव हम यह नहीं समझ पाते कि वे सारे ऐश्र्वर्य का भोग किस तरह कर सकते हैं | हम इन भौतिक इन्द्रियों से न तो उन्हें देख पाते हैं, न समझ पाते हैं | अतएव वैदिक भाषा में कहा गया है कि उन्हें समझने में हमारा भौतिक मन तथा इन्द्रियाँ असमर्थ हैं | किन्तु जिसने, भक्ति में कृष्णभावनामृत का अभ्यास करते हुए, अपने मन तथा इन्द्रियों को शुद्ध कर लिया है, वह उन्हें निरन्तर देख सकता है | ब्रह्मसंहिता में इसकी पुष्टि हुई है कि परमेश्र्वर के लिए जिस भक्त में प्रेम उपज चुका है, वह निरन्तर उनका दर्शन कर सकता है | और भगवद्गीता में (११.५४) इसकी पुष्टि हुई है कि उन्हें केवल भक्ति द्वारा देखा तथा समझा जा सकता है | भक्त्या त्वनन्यया शक्यः|








<< © सर्वाधिकार सुरक्षित भक्तिवेदांत बुक ट्रस्ट >>




Note : All material used here belongs only and only to BBT .
For Spreading The Message Of Bhagavad Gita As It Is 
By Srila Prabhupada in Hindi ,This is an attempt to make it available online , 
if BBT have any objection it will be removed .

No comments:

Post a Comment

Hare Krishna !!